फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bike rider uncle and nephew died due to car collision on delhi doon highway

Baghpat News: दिल्ली-दून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 02 Aug 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
bike rider uncle and nephew died due to car collision on delhi doon highway
रामपुर तिराहा स्थित वेयर हाउस से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन


पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

छपार/भोपा (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर बढेड़ी कट पर कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी सोमपाल (55) पुत्र हरिद्वारी अपने भतीजे बबलू (40) पुत्र प्रेम कुमार के साथ रामपुर तिराहा स्थित वेयरहाउस में मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बढेड़ी कट से दूसरी साइड घूमे तो पीछे से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बबलू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान बबलू की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक देहरादून निवासी अनीस को हिरासत में ले लिया है। मृतक सोमपाल के पुत्र आशू ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed