फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies, one injured after colliding with buffalo buggy

Baghpat News: भैंसा बुग्गी से टकराने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 19 Apr 2024 05:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, one injured after colliding with buffalo buggy
दाहा। आजमपुर मुलसम गांव के समीप भैंसा बुग्गी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खूंटी गांव का रहने वाला सचिन (21) बुधवार शाम अपने साथी के साथ चंदायन गांव में मेला देखने जा रहा था। बताया कि आजमपुर मुलसम गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक भैंसा बुग्गी से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सचिन भैंसा बुग्गी में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलने पर मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना दिये बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर दोघट थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed