{"_id":"67e4543fa683cf35a60ef565","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-case-registered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128660-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ नेशनल हाईवे पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास कार की टक्कर से घायल बाइक सवार मोहित शर्मा (26) निवासी अमीनगर सराय की मौत हो गई। मृतक की मां सुदेश देवी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
अमीनगर सराय की रहने वाली सुदेश ने बताया कि उसका बेटा मोहित शर्मा 22 मार्च को अपने ममेरे भाई केशव को बाइक लेकर आरसीपी डिस्ट्रीलीरिज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड खिवाई मेरठ गया था। वहां से वापस लौटते समय मेरठ-बड़ौत नेशनल हाईवे पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के पास पहुंचा तो सेंट्रो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल मोहित की मेरठ अस्पताल जाते समय मौत हो गई, जबकि उसके ममेरे भाई केशव का मोदीनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक मोहित भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।