फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike and cash robbed from youth

तमंचे के बल पर युवक से बाइक व नगदी लूटी

Fri, 25 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike and cash robbed from youth
दोघट। टीकरी-सूजती मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार को तमंचे के बल पर एक युवक से बाइक व नगदी लूट ली। विरोध करने पर युवक से मारपीट भी की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

सूजती निवासी पोपीन पुत्र बालेराम ने पुलिस को बताया कि वह भनेड़ा से अपने बच्चों देव, नितिन व गरिमा को बाइक से लेकर गांव लौट रहा था। टीकरी-सूजती मार्ग पर खड़े चार बदमाशों ने उसे तमंचे दिखाकर रोक लिया। उससे स्पलेंडर बाइक, 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसने लूट का विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित ने किसी अन्य राहगीर के मोबाइल से डायल 112 पर जानकारी दी। दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। हालांकि वे भाग निकलने में कामयाब रहे। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बदमाश शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed