{"_id":"689b96091864b121fe0f5d4f","slug":"bijli-connection-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-136489-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जनता वैदिक इंटर कॉलेज की आरसी जारी, बिजली कनेक्शन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जनता वैदिक इंटर कॉलेज की आरसी जारी, बिजली कनेक्शन काटने के आदेश
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज का 35 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं होने पर आरसी जारी कर दी गई। डीएम अस्मिता लाल ने काॅलेज का कनेक्शन काटने के लिए ऊर्जा निगम के अफसरों को निर्देश दिए, साथ ही वसूली करने के लिए कहा गया।
बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में एक हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। वहां विद्यार्थियों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि काॅलेज पर ऊर्जा निगम का 35 लाख रुपये बिजली बकाया चल रहा है। ऊर्जा निगम के अफसरों ने कई बार नोटिस जारी किया मगर अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया गया। बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने आरसी जारी कर दी और कनेक्शन काटने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी।
डीएम अस्मिता लाल ने कनेक्शन काटने व वसूली करने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी काॅलेज या उद्यमी बिल जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कनेक्शन काटने व वसूली की कार्रवाई की जाए, ताकि वह बकाया जमा कर सकें। प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री का कहना है कि इसमें नलकूप का बिल भी शामिल है। कॉलेज के बकाया बिल की जानकारी के लिए कई बार ऊर्जा निगम को पत्र लिखा गया, मगर जानकारी नहीं दी जा रही। इसकी जानकारी मिलने पर बिल जमा करा दिया जाएगा।