फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Big revelation in Kishori Lal murder case: Murder was done by giving a contract of one lakh

किशोरीलाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक लाख की सुपारी देकर कराया था मर्डर, भाई की हत्या का लिया बदला

Wed, 30 Apr 2025 04:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

मेरठ के सिवालखास में हुए किशोरीलाल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Big revelation in Kishori Lal murder case: Murder was done by giving a contract of one lakh
किशोरीलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानी थाना पुलिस ने सिवालखास में हुई किशोरीलाल की हत्या का खुलासा करते हुए सुपर किलर गुलशन को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक साल पहले हुई विकास की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाइयों ने गुलशन को एक लाख रुपये की सुपारी देकर किशोरीलाल की हत्या कराई। तीन महीने पहले विकास की हत्या में किशोरीलाल जेल गया था। वह नौ अप्रैल को जेल से छूटकर आया था। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather News : पुरवाई हवा के चलने से तापमान में गिरावट, कुछ स्थानों पर आज बूंदाबांदी के आसार 

विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिवालखास के वार्ड-2 हरिजन मोहल्ला निवासी किशोरीलाल मेरठ मेट्रो में काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह आंबेडकर भवन के पास स्थित दुकान से दूध लेने गया था। जब वह आंबेडकर भवन के मैदान में मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था, तभी उसकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सचिन ने विकास के चार भाइयों आनंद, रविंद्र उर्फ राजू, गुलशन कुमार और आशीष निवासी सिवालखास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद गुलशन निवासी और रविंद्र उर्फ राजू को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी देहात ने बताया कि आसपास के 20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने सोमवार देर शाम मुख्य हत्यारोपी सुपारी किलर गुलशन निवासी ताजपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल .32 बोर, चार कारतूस, मोबाइल फोन बरामद किया। गुलशन वर्तमान में सिवालखास में अपने मामा के यहां रह रहा था और प्लंबर को काम करता है। उसने बताया कि विकास के भाईयों ने विकास की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी देकर किशोरीलाल की हत्या कराई है।
 

चार दिन की रेकी, आनंद ने पिस्टल दी
वारदात से चार दिन पहले गुलशन को किशोरीलाल दिखाया गया। विकास के भाईयों ने गुलशन को यह भी बताया कि किशोरीलाल सुबह दूध लेने के लिए आंबेडकर भवन में आता है। इसके बाद गुलशन ने चार दिन तक रेकी की। 

आनंद ने उसे पिस्टल व पांच कारतूस दिए। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किशोरीलाल की आंबेडकर भवन में टायलेट के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर गुलशन पीछे से दीवार कूदकर भाग गया। एसपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी कैमरो के जरिए इसे गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को गुलशन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्याकांड में शामिल आनंद और आशीष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एलानिया हत्या कराई
सिवालखास निवासी विकास की एक साल पहले गंगनहर भोला झाल में डूबने से मौत हो गई थी। किशोरीलाल और विनीत भी उसके पास थे। विकास को गंगनहर में डुबाकर मारने का आरोप लगाते हुए उसके भाई आनंद ने किशोरीलाल और विनीत को नामजद कराया था। तीन महीने पहले जानी पुलिस ने किशोरीलाल और विनीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

किशोरीलाल को नौ अप्रैल को जमानत मिल गई थी, जबकि विनीत अभी जेल में है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद विकास के भाई लगातार किशोरीलाल को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत सिवालखास चौकी पर की गई थी।

मां के इलाज के लिए एक लाख की सुपारी लेकर की हत्या
एसपी देहात के मुताबिक गुलशन की मां की तबीयत खराब चल रही थी। उसे इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी। वह एक महीने पहले आनंद, गुलशन कुमार, रविंद्र उर्फ राजू, आशीष से मिला और 20 हजार रुपये की इलाज के लिए मांगे। तब उन्होंने गुलशन से कहा कि किशोरीलाल की हत्या कर दें हम तुझे एक लाख रुपये दे देगें। मां के इलाज के लिए गुलशन ने सुपारी लेकर हत्या करने के लिए हां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed