बागपत। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह मनाया। कार्यक्रम में भावना को मिस और मनीष कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, लोकगीत और देशभक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में चुने गए दोनों फ्रेशर को फ्रेशर पट्टी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दहिया, रविंद्र कुमार, कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, संतोष देवी, डॉ. राहुल तोमर, सौदान सिंह, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।