फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu in preparation for big movement, Rakesh Tikait says country sage and agriculture based, do not

UP: फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में भाकियू, राकेश टिकैत बोले- देश ऋषि और कृषि आधारित, इनके साथ न करें छेड़छाड़

Wed, 03 Aug 2022 03:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बागपत के टीकरी-सूजती चौराहे पर किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत शामिल होने पहुंचे। यहां दादरी गांव में शिवनारायण के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन
Bhakiyu in preparation for big movement, Rakesh Tikait says country sage and agriculture based, do not
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू बड़ा आंंदोलन करेगी। कहा कि यह देश ऋषि और कृषि पर आधारित है। इनके साथ कोई छेड़छाड़ न करें। उन्होंने अग्निवीर योजना का कड़ा विरोध किया और गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर किसानों से आंदोलन करने को तैयार रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत बुधवार को दादरी गांव में शिवनारायण के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न करके उनका शोषण कर रही है और अब उनके दस साल पुराने ट्रैक्टर को भी चलन से बाहर कर रही है। यह देश के किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस कानून में बदलाव करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भजन गाने से नाराज उलमा को दिया जवाब तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज, अब खड़ी हुई ये मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में जो मंत्री बनकर बैठे हैं वे मंदिर-मस्जिद की ओर ध्यान न दें, अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए उस पर ही कार्य करें। मंदिर-मस्जिद की जिम्मेदारी तो संत-महात्मा, फकीरों की है। वे अपना कार्य कर रहे हैं। सरकार के मंत्री विभाग में मिले पद पर कार्य करें, देश को विकास के रास्ते पर लेकर जाएं, विनाश के रास्ते पर नहीं। देश को बेचने का कार्य न करें।

उन्होंने तीनो कृषि कानून के बारे में कहा कि इसके लिए आंदोलन 13 महीने चला, ये कानून 17 साल पहले बिहार में लागू कर दिए गए थे। 2005 में वहां की मंडियों को बंद कर दिया गया। अब वहा ऐसे हालात हैं कि किसानों को मजदूर बना दिया है। उनके वहां काॅन्ट्रेक्ट फार्मिग होने वाली है। मंडियों को बड़ी कंपनियों को दिया जा रहा है। यही हाल सरकार पूरे देश में करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर: कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल

उन्होंने किसानों से एकजुट होकर आंदोलन करने को तैयार रहने का आवाहन करते हुए कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं के निस्तारण को लेकर टीकरी-सूजती चौराहे पर किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत शामिल होने पहुंचे हैं। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को संबोधित करेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed