फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: भजन गाने से नाराज उलमा को दिया जवाब तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज, अब खड़ी हुई ये मुश्किल

Wed, 03 Aug 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Aug 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Farmani on target of the fanatics for replying Ulama for singing shiv Bhajan
farmani naz - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की रहने वाली इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज का शिव भक्ति गीत वाला मामला बढ़ता ही जा रहा है। अब उनके सामने एक और नई मुश्किल खड़ी हो गई है। लोग उनका फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उनके संबंध में आपत्तिजनक बातें बोल रहे हैं। दरअसल, फरमानी के शिव भजन गाने को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फतवा जारी करते हुए उन्हें गाने से तौबा करने की नसीहत दे डाली। उलमा का कहना है कि मुसलमान होते हुए गाना शरीयत के खिलाफ है। वहीं फरमानी ने उलमा को उल्टा नसीहत देते हुए कहा कि ये लोग तब कहां थे जब मेरे पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली थी? मैं अपने बच्चे का पेट पालने के लिए गाती हूं..आज समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं और अपने टैलेंट से आगे बढ़ रही हैं।



बता दें कि फरमानी नाज ने कांवड़ यात्रा के दौरान हर हर शंभू गाया था। इसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जिसके बाद फरमानी के गाए गीत की प्रशंसक खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन मुस्लिम धर्मगुरुओं को उनकी यह प्रशंसा हजम नहीं हो रही।

Farmani on target of the fanatics for replying Ulama for singing shiv Bhajan
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया

यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि फरमानी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्तिजनक बाते कहना शुरू कर दीं। बुधवार को फरमानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनके नाम पर गलत आईडी बनाकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। वह इन सभी बातों का खंडन करती हैं। उनके बारे में जो भी कहा जा रहा है वह एक कलाकार के लिए सदमे की तरह है।

बता दें कि फरमानी नाज का गाना 'हर-हर शंभू' वायरल होने के बाद एक तरफ प्रशंसक तारीफों के पुल बांध रहे हैं, तो वहीं कटट्टपंथी उलेमा इसका विरोध भी कर रहे हैं। गायिका ने अब मुस्लिम उलमा को दो टूक जवाब दे दिया है। इसके बाद से फरमानी नाज कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।

Farmani on target of the fanatics for replying Ulama for singing shiv Bhajan
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : amar ujala

देवबंद के मुफ्ती असद कासमी बोले-महिला तौबा करे
हाल ही में देवबंद के मुफ्ती असद कासमी ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुफ्ती असद कासमी ने कहा- इस सिलसिले में यही कहूंगा कि इस्लाम में शरीयत के अंदर कोई भी किसी भी तरह का गाना गाना जायज नहीं है।  मुसलमान होते हुए अगर कोई गाना गाता है तो यह माफी लायक नहीं है। महिला ने गाना गाया है वह शरीयत के खिलाफ है। महिला को इससे तौबा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmani on target of the fanatics for replying Ulama for singing shiv Bhajan
मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी - फोटो : amar ujala

मुफ्ती अरशद फारुकी बोले- गैर इस्लामी कार्यों से बचें मुसलमान
वहीं, फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने गायिका फरमानी नाज का नाम लिए बगैर कहा कि  किसी दूसरे धर्म की शिनाख्त वाले कार्यों से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए। क्योंकि इस्लाम मजहब में इस तरह के क्रियाकलापों की सख्ती के साथ मनाही है। कहा कि मुसलमानों को अन्य धर्मों के लोगों की तरह अपने धर्म की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए और गैर इस्लामी कामों से बचना चाहिए। मुस्लिम उमेला पर फरमानी ने अब पलटवार किया है।

विज्ञापन
Farmani on target of the fanatics for replying Ulama for singing shiv Bhajan
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

यह है पूरा मामला
अपने गांव से इंडियन आइडियल के मंच तक फरमानी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हर बार वह प्रशंसकों के सामने नए अंदाज में प्रस्तुति देती हैं। 24 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान फरमानी ने कलाकार परविंदर सिंह के साथ मिलकर हर-हर शंभू गाना गाकर अपने यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया था। इसके बाद से प्रशंसक लगातार फरमानी की आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। प्रशंसकों ने जो कमेंट किए हैं, उनमें खूब तारीफ मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed