{"_id":"6afa0b34964ec6d3c9091f1f","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162312-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तहरीर बदलने का आरोप लगा हंगामा, शव ले जाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तहरीर बदलने का आरोप लगा हंगामा, शव ले जाने से किया इन्कार
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव के कपिल की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलवाकर एक ही आरोपी को नामजद करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने से मना कर दिया। दो घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा गया। बाद में इंस्पेक्टर ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद कपिल का शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
दिवाली के दिन पटाखा जलाने पर हुए झगड़े के बाद शनिवार शाम कपिल को रास्ते में रोककर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता महेशपाल का आरोप है कि हत्या में पड़ोसी जोगेंद्र उर्फ छोटू के साथ उसकी पत्नी समेत अन्य आरोपी भी शामिल थे। हत्या के बाद कपिल का शव उठाकर तालाब में फेंककर भाग गए। तालाब में गोबर डालने गए ताऊ के बेटे मिंटू को कपिल के पैर नजर आए तो उसने लोगों को बुलाकर खींचकर बाहर निकाला।
रविवार को परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित हो गए। कपिल के पिता महेशपाल ने शव ले जाने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि कपिल की हत्या में जोगेंद्र के साथ उसके साथी और पत्नी भी शामिल थी, लेकिन पुलिस ने जोगेंद्र को ही नामजद कराया। वहां करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस मामले में विवेचक मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर बदलने के आरोप गलत है। बयानों और जांच में जिन आरोपियों की भूमिका सामने आएगी। उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हत्या के बाद चौकी में शिकायत करने जा रही थी हत्यारोपी की पत्नी
महेशपाल ने बताया कि शनिवार शाम उसके बेटे कपिल की हत्या करने के बाद आरोपी जोगेंद्र की पत्नी चौकी पर शिकायत करने जा रही थी। वह कह रही थी कि कपिल ने हमला किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई कराऊंगी। लेकिन कपिल तालाब में मृत पड़ा हुआ था।