फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   beti ke naam par lagenge paudhe

बेटी के नाम पर लगेंगे पौधे

Fri, 19 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकने के लिए नई पहल की गई है। जिले के नौराजपुर गुर्जर गांव में अब बेटी के नाम पर पेड़ों के नाम रखे जाएंगे। पहले चरण में 101 पेड़ लगेंगे। यह जिम्मेदारी उठाई है जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट ने। 
विज्ञापन

ट्रस्ट की चेयरमैन शबनम त्यागी ने बताया इस अभियान में बेटी और वृक्ष बचाओ का संदेश आम जन को दिया जाएगा।  बृहस्पतिवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में जय भारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट ने वन बचाओ, जीव बचाओ पर गोष्ठी की । इसमें प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा ट्रस्ट ने अनूठी पहल की शुरुआत की है। इससे पेड़ों की देखभाल होगी और बेटियों को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन


ट्रस्ट की चेयरमैन शबनम त्यागी ने कहा  मनुष्य अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर रहे हैं। इससे प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है। बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए ट्रस्ट ने जिले के सभी स्कूलों में छात्राओं के नाम पर पौधे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में नौरोजपुर गुर्जर गांव के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में छात्राओं के नाम पर 101 पेड़ लगाएंगे। छात्राओं को ही उनकी परवरिश करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। गोष्ठी में पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प दिलाया। इसमें अध्यापक राम कुमार, प्रेमचंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार, दिव्या शर्मा, जयप्रकाश, विनोद, तेजपाल, बिजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, मनोज कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed