Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Best chosen for research on the possibility of life on Mars

Baghpat News: मंगल पर जीवन की संभावना के शोध को सर्वश्रेष्ठ चुना

Thu, 12 Jan 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 12 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Best chosen for research on the possibility of life on Mars
बागपत। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना शोध को वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ शोध चुना गया है। ट्योढी गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं पर शोध कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. रामकरण शर्मा ने बताया कि मंगल और शुक्र ग्रह की परिस्थिति जीवन के लिए विपरीत है। मंगल ग्रह पर तापमान -20 डिग्री से भी कम होता है, जबकि शुक्र ग्रह पर तापमान 450 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है। इसके अलावा पृथ्वी की तुलना में 90 गुणा दबाव होने के कारण वहां पर जीवन मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


डॉ. रामकरण अमेरिका, जर्मनी, जापान और सऊदी अरेबिया के वैज्ञानिकों के साथ प्रदूषण, चिकित्सा, पर्यावरण और दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसे सूक्ष्म जीवों को खोजा है जो ऐसे पर्यावरण में पाए जाते हैं जहां पर जीवन की कल्पना करना भी मुमकिन नहीं है। जैसे बेहद तेज गर्मी, एसिड, और दबाव वाले स्थान पर जीवों की खोज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीव अधिक तापमान जैसे शुक्र ग्रह और ठंड जैसे मंगल ग्रह पर पाए जाते है। उसकी खोज के लिए उन्हें जापान में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड मिल चुका है। कठिन परिस्थितियों में भी पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों पर काम कर चुके डॉ. राम करण का कहना है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज और उत्पत्ति पर शोध करने के लिए इनकी काफी अहमियत है।


हाल ही में एक शोध में उन्होंने अपनी टीम के साथ अंटार्कटिका डीप लेक में बेहद ठंडे तापमान में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव की खोज की थी। ऐसी ही परिस्थितियां मंगल पर पाई जाती हैं। उनका शोध इंटरनेशनल जर्नल माइक्रो ऑर्गेनिज्म में प्रकाशित हुआ था। उनकी इस रिसर्च को 2020 की बेस्ट रिसर्च चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed