फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BEO will have to inspect 40 schools every month

बीईओ को हर महीने अब 40 स्कूलों का करना होगा निरीक्षण

Tue, 22 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BEO will have to inspect 40 schools every month
अध्यापकों के शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता पर भी रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

ऑनलाइन पठन-पाठन को और दुरुस्त करने का किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलने वाली योजनाओं में खास प्रगति नहीं दिख रही है। इसे लेकर शासन स्तर से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बीइओ को हर माह 40 स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। शासन से जारी होने वाली योजनाओं की प्रगति भी देखनी होगी। अध्यापकों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही ऑनलाइन पठन-पाठन को और दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

संसाधनों के अभाव वाले बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए अध्यापकों को निर्देशित किया जाएगा। इसके लिए सीमित संख्या में विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने व पाठ्य सामग्री विद्यार्थी के घर तक पहुंचाने जैसे विकल्प भी तलाशे जाएंगे। एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर बीएसए ने सभी बीईओ को महीने में 40 स्कूलों के निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके अनुपालन मेें निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों को हर हाल में विद्यालय पर उपस्थित होकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed