{"_id":"62acb75ca532f91a2a3bd8b6","slug":"beo-summoned-for-not-disposal-of-leave-applications-baghpat-news-mrt5931794181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अवकाश के आवेदनों का निस्तारण नहीं करने पर बड़ौत नगर के बीईओ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अवकाश के आवेदनों का निस्तारण नहीं करने पर बड़ौत नगर के बीईओ तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ ने एक मार्च से 31 तक नगर क्षेत्र में आए आवेदन का तीन माह में नहीं किया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों के अवकाश के आवेदनों का निस्तारण न करने पर शासन ने बड़ौत नगर के बीईओ को तलब किया है। बीईओ ने मार्च और अप्रैल में शिक्षकों के अवकाश व चिकित्सीय अवकाश के प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया। महानिदेशक विजय किरण आनंद ने लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने और भविष्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बड़ौत नगर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने मार्च व अप्रैल में चिकित्सा अवकाश व अन्य अवकाश के लिए आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश स्वीकृति व लंबित आवेदनों की समीक्षा में बड़ौत नगर क्षेत्र में दो आवेदन लंबित मिलने पर बीईओ को तलब किया है।
स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि शासन स्तर पर शिक्षकों के अवकाश की समीक्षा की गई थी। इसमें बड़ौत नगर क्षेत्र में दो आवेदन लंबित मिले हैं। निर्देश के बावजूद समय पर आवेदनों का निस्तारण न करना अनुशासनहीनता है। उन्होंने शिक्षकों के अवकाश के आवेदन का समय से निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, बीईओ वंदना सैनी ने बताया कि पोर्टल पर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है।