फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BEO not providing seniority list of teachers

Baghpat News: बीईओ उपलब्ध नहीं करा रहे शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

Tue, 07 Mar 2023 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
BEO not providing seniority list of teachers
- तीन बार समय बढ़ाने के बाद भी तैयार नहीं की गई वरिष्ठता सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विभाग के निर्देशों के बावजूद बीईओ शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अब शासन ने फिर से सूची उपलब्ध कराने के लिए समय सीमा बढ़ाई है। छपरौली ब्लॉक के बजाय किसी भी ब्लॉक से शिक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। शासन ने पूर्व में 27 फरवरी और फिर छह मार्च तक सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया था। शासन और विभाग के निर्देशों के बावजूद बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, बिनौली ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

अब शासन ने दस मार्च तक तिथि बढ़ाई है। सहायक लेखाधिकारी सतीश ने बताया कि छह मार्च तक केवल छपरौली ब्लॉक से विभाग को शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। शासन ने अब दस मार्च तक शिक्षकों की सूची जारी करने के निर्देश दिए है। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिक्षकों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed