{"_id":"601ee0c48ebc3e4c626d5b61","slug":"benefits-of-government-schemes-reaching-the-common-man-sahendra-singh-baghpat-news-mrt5239738103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : सहेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : सहेंद्र सिंह
विज्ञापन
लूंब और तुगाना गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने लूंब और तुगाना गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जलभराव, शिक्षा, पोषण और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान कराने की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।
शनिवार को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को वृृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शौचालय, आवास, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरुक किया। चौपाल ने ग्रामीणों ने जलभराव, शिक्षा व सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान कराने की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सागौन के पेड़ काट ले गए चोर
दोघट। पलड़ी गांव के जंगल में नंगला कनवाड़ा मार्ग से चोर सागौन के दस पेड़ काटकर ले गए। किसान ने थाना दोघट में तहरीर दी है। किसान राकेश कुमार का कहना है कि पेड़ो की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।