फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Before the elections, 15 criminals were banished from the district for six months.

Baghpat News: चुनाव से पहले 15 अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Tue, 23 Dec 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Before the elections, 15 criminals were banished from the district for six months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बागपत। पंचायत चुनाव से पहले प्रशासन ने 15 अपराधियों को जिला बदर घोषित कर दिया, जो छह माह तक जिले से बाहर रहेंगे। जिले में मिलने पर जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके चलते पिछले एक महीने में प्रशासन ने नितिन निवासी मीतली, सरफराज, समीर निवासी सिंघावली अहीर, राहुल उर्फ मोनू निवासी अंगदपुर जौहड़ी, विक्रांत निवासी शाहपुर बड़ौली, संदीप निवासी खत्रीगढ़ी, संजीव निवासी पट्टी देशू बावली, नीरज निवासी किशनपुर, संजीव निवासी जागोस, आकाश निवासी कुर्डी, कपिल निवासी डगरपुर, अरूण निवासी विजयनगर खेकड़ा, सागर निवासी बसी, अनुज निवासी ढिकौली, विकास निवासी गौना को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी तक 81 अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed