{"_id":"665e382e4390c747050d6b74","slug":"beer-with-expired-date-is-being-sold-at-the-shop-allegation-on-the-officer-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113787-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठेके पर बिक रही एक्सपायर डेट की बीयर, अधिकारी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठेके पर बिक रही एक्सपायर डेट की बीयर, अधिकारी पर आरोप
Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा में ठेकेदार पर एक्सपायर डेट की बीयर बेचने का मामला सामने आया। जिसमें भाजपा नेता ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी मिलीभगत करने और ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
भाजपा के निकाय चुनाव के जिला संयोजक अंकित लपराना ने बताया कि उनके साथी अधिवक्ता अमित ने खेकड़ा के ठेके से एक बीयर खरीदी, जो एक्सपायर डेट की निकली। अधिवक्ता अमित ने जिला आबकारी अधिकारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर वहां जांच करने आए इंस्पेक्टर के सामने ही ठेके में रखी एक्सपायर डेट की बीयर की पेटियां हटाई गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं की। उधर, जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि अधिवक्ता की शिकायत पर ठेका संचालक को नोटिस दिया गया है, जिसमें जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।