फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Be planting for environmental protection resolution

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कर लिया संकल्प

Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Be planting for environmental protection resolution
बड़ौत/ बिनौली। नगरीय और देहात क्षेत्र में रविवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सराय रोड पर मंडी के पास आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, विधायक केपी मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल, तहसीलदार प्रदीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय ने पीपल, पिलखन, सहजन, शीशम, अमरूद, जामुन , अर्जुन आदि प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, बड़ौत देहात द्वितीय मंडल अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, बड़का मंडी समिति सचिव विनोद राणा, वन कर्मी मनोज, मोहित शामिल रहे।
विज्ञापन

मवी कलां गांव में भाजपा से छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। इस मौके पर बिनौली मंडल अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र प्रजापति, संजु प्रधान, महेंद्र भडाना चिरचिटा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय में बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान, सचिव विकुल, प्रिंस, विकास राठी, हिमांशु, लोकेंद्र, दीपा, रेशू, शैंकी, संजय, भूपेंद्र, संजीत, रोहित आदि सहित अन्य ग्राम सचिव व स्टाफ में अपने-अपने गांव में चिन्हित जगहों पर पौधारोपण किया। वन महोत्सव के तहत नगर पालिका परिषद अमित राणा द्वारा क्षेत्र में 2500 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा, ईओ दुर्गेश मिश्र, सुंदर पाल सैनी, सुशील कुमार, मौसम अली, शहजाद रहे।
हरित प्राण ट्रस्ट के डॉ. दिनेश बंसल ने भी नगर क्षेत्र में हजारों पौधे रोपित किए। वहीं तुगाना गांव में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के चेयरमैन सुरेंद्र चौहान तुगाना व अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सचिन वत्स सहित परिषद के पदाधिकारियों व कोतवाल अजय शर्मा ने 151 पौधे रोपित किए। इसमें सब इंस्पेक्टर महेश गिरी, गौरव भारद्वाज, महेश नारायण, दीपेश तोमर रहे। रंछाड गांव में जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, एडीओ कृषि संजय सिंह, ग्राम सचिव आलोक तोमर, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र हट्टी ने लाल बहादुर इंटर कॉलेज बामनौली में पौधरोपण किया। लूंब गांव में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चौहान, ग्राम सचिव गौरव खोखर, व ग्राम प्रधान सुभाष, इंडो यूनिवर्सल कॉलेज बावली में निदेशक मांगेराम, बीएड विभागाध्यक्ष सचिन दीक्षित, प्रशांत कुमार, नेहा, गुड्डन, ज्योति, शिवानी आदि ने 200 पौधे लगाएं।
पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का लिया संकल्प
बिनौली। बिनौली थाने में इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने अमरूद, जामुन, शीशम, कीकर के पौधों का रोपण किया। साथ ही 200 किसानों को खेतों में पौधरोपण करने के लिए पौध बांटी। इसमें एसएसआई मुन्नेंद्र सिंह, एसआई मोहम्मद उवैश खान, अशोक भारद्वाज रहे। जिवाना गुलियान गांव में प्रधान आदित्य सोलंकी ने अमरूद, सागौन, कीकर, जेमनी, शीशम, महुवा के 350 पौधो का रोपण किया। कृषक सहकारी समिति बिनौली ने 100 पौधों का रोपण किया। सचिव धर्मबीर सिंह राणा, रमेश चंद चौहान, विपिन, बालेंद्र सिंह, पिंटू, लोकेश, राजीव गोस्वामी रहे। ग्राम पंचायत सिरसलगढ़, दरकावदा में प्रधान कृष्णा देवी के पति अनिल दरकावदा, सचिव रविंद्र यादव, अजय ने ग्राम पंचायत की भूमि, श्मशान घाट और प्राथमिक विद्यालयों में 1000 पौधों का रोपण कराया। सिरसली गांव मेें प्रधान राजू तोमर, अंतरिक्ष कुमार अभिनव तोमर, जसवेंद्र चौधरी, मवी कलां में प्रधान संजू चौधरी, हजूराबाद गढ़ी में प्रधान विकास चौधरी, तितरोदा में प्रधान विनोद कुमार ने पौधरोपण कराया।

आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, बुढे्डा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर में प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में प्रबंधक कृष्णपाल धामा, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज पुट्ठी की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर सुंदरनगर में प्रधानाचार्य सपना शर्मा, ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज व मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शाश्त्री, गुरूकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में संस्थापक प्रो बलजीत सिंह आर्य, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में प्रबंधक सुनील जैन, संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा में प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने भी पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed