फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BDO and Secretary will be responsible for the death of cows in GaushalaBDO and Secretary will be responsible for the death of cows in Gaushala

Baghpat News: गोशाला में गोवंश की मौत पर बीडीओ व सचिव होंगे जिम्मेदार

Mon, 21 Apr 2025 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 21 Apr 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
BDO and Secretary will be responsible for the death of cows in GaushalaBDO and Secretary will be responsible for the death of cows in Gaushala
- कलक्ट्रेट सभागार में गोशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई, डीएम ने गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार गोशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि गोशाला में यदि किसी गोवंश की मौत होती है तो इसका जिम्मेदार बीडीओ व सचिव होंगे। इसलिए गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए जाए।
डीएम ने कहा कि जिले में 48 गोशाला है और इसमें दस हजार 621 गोवंश है। गोशाला में विद्युत कनेक्शन, पंखा, कूलर व सफाई की व्यवस्था सही होनी चाहिए। सभी गोशाला में रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें भूमि पंजीका, चिकित्सा, निरीक्षण आदि को दर्ज किया जाए और गोशाला की चाहरदीवारी का निर्माण किया जाए। यदि किसी की लापरवाही मिलती है तो बीडीओ व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोवंश के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। सभी गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने व कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए, ताकि गोवंशों की स्थिति पर नजर रखी जा सकें। वहीं पंचायत सचिव कृष्ण कुमार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरविंद कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed