फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bawli's six farmers demanded death from PM

बावली के छह किसानों ने पीएम से मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 18 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 18 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के छह किसानों ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न देने से क्षुब्ध होकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर 15 दिन में पूरा भुगतान न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उधर इस सूचना से प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है। अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


परेशान किसानों ने कहा जिला के  प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी के चलते मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों का करोड़ों रुपये बकाया गन्ना भुगतान दबाएं बैठी है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार को बावली गांव के छह किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान न देने का आरोप लगाते हुए 15 दिन में पूरा भुगतान न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


इच्छा मृत्यु मांगने वाले किसानों में धीर सिंह पुत्र बाबूराम, राजवीर और राजेंद्र पुत्र घनश्याम, वीरेंद्र पुत्र बल्ले, दीपक पुत्र सत्यपाल ने बताया गन्ना पेराई सत्र 2016-17 का मिलकपुर चीनी मिल पर उनका करीबन 15 से 20 लाख रुपये बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर बच्चों की फीस, किताबों का खर्च उठा नहीं पा रहे हैं। बीमार सदस्य का इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है। उधर, एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही भुगतान मिल से निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed