फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barwala's team became winner after defeating Ghaziabad

गाजियाबाद को हराकर विजेता बनी बरवाला की टीम

Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Barwala's team became winner after defeating Ghaziabad
बिजरौल गांव में आयोजित हुई अमर शहीद बाबा शाहमल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में शुक्रवार को अमर शहीद अमर शहीद बाबा शाहमल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद को हराकर बरवाला गांव की विजेता बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरपालिका चेयरमैन डॉक्टर दुष्यंत कुमार उर्फ अमित राणा, दीपक भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बरवाला, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जगहों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान पर बरवाला, दूसरे स्थान पर गाजियाबाद व तीसरे स्थान पर शामली की टीम रही। विजेता टीम को भाजपा के जिला मंत्री दीपक भारती ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने मेें रविंद्र तोमर, उपेन्द्र प्रधान, सुधीर पहलवान, अनुज तोमर, प्रवीण, ऋषिपाल, उमानन्द का योगदान रहा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ ब्रजराज सिंह तोमर व हरेंद्र तोमर रहे।
विज्ञापन

विजेता टीम को सम्मानित किया
फोटो संख्या 14
बड़ौत। ईदरीशपुर गांव में संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में दौज्जा गांव की टीम ने शिकोहपुर गांव की टीम को 20 रनों से हराया। दौज्जा गांव की टीम ने निधार्रित ओवरों में 80 रन बनाए थे। शिकोहपुर गांव की टीम 60 रनों पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम को भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ताज हसन, शाहरूख, साबुद्दीन, कमरू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed