{"_id":"5e629c6f8ebc3eeb3f68115b","slug":"barout-kotana-road-will-be-widened-vehicles-will-run-gallop-baraut-news-mrt4723810128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-कोताना मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-कोताना मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
बड़ौत-कोताना मार्ग का होगा चौड़ीकरण, सरपट दौड़ेंगे वाहन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत विधायक केपी मलिक के अथक प्रयास से बड़ौत-कोताना मार्ग के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 1841.25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बड़ौत विधायक केपी मलिक ने बड़ौत-कोताना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कई बार उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य, लोक निर्माण मंत्री, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों से मिलकर इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने का निवेदन किया था। इसके चौड़ीकरण का मामला भी 24 जुलाई 2019 को विधानसभा में उठाया गया था। बाद में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री ने इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने का आश्वासन दिया था। विधायक ने बताया कि कोताना मार्ग के क्षतिग्रस्त होनेे के कारण राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अब लोक निर्माण विभाग ने इस काम के लिए धनराशि स्वीकृत कर ली है।