फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barnava shrouded in sorrow, tears in everyone's eyes

गम में डूबा बरनावा, हर एक की आंख में आंसू 

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Barnava shrouded in sorrow, tears in everyone's eyes
accident
बागपत के बिनौली में दामाद समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद बरनावा गांव के गम में डूब गए। हादसे की जिसे भी जानकारी मिली वह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचा। महिलाओं का रुदन देख हर व्यक्ति के आंख में आंसू आ गए। 
विज्ञापन


रविवार की रात हुए हादसे में मोहल्ला खादर के रहने वाले पशु व्यापारी इकबाल समेत उसके परिवार के चार लोगों की मौत से हर कोई गमजदा है। बरनावा के अलावा अन्य गांव के सैकड़ों लोग पहले मौके पर पहुंचे और फिर बरनावा आ गए। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन पीड़ित परिवार ने इंकार कर दिया। रविवार की रात में करीब दस बजे मुजफ्फरनगर के तावली से भी सैकड़ों लोग बरनावा पहुंच गए। पूरे गांव में गम का माहौल है। 

विज्ञापन


वाजिद के शव को ले गए
मुजफ्फरनगर के तावली के लोग भी बरनावा पहुंचे और हादसे में मारे गए वाजिद के शव को बगैर पुलिस कार्रवाई के ले गए। पुलिस ने यहां पंचनामा भरने की कार्रवाई जरूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा, इस पर कयास
कार पेड़ से टकराई मिली, इसमें चार लोगों की मौत हो गई। दाहा से बरनावा जाने वाले  रास्ते पर किस तरह हादसा हुआ, इसकी जानकारी स्पष्ट तौर पर किसी को नहीं है। कुछ लोगों का कहना था कि सामने से आने वाले वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed