फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut block vote today

बड़ौत ब्लाक में मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Baraut block vote today
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बड़ौत ब्लाक में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। बड़ौत ब्लाक के 44 गांवों में 44 ग्राम प्रधान पद के लिए 348 प्रत्याशी व 157 ग्राम पंचायत सदस्यों पर खडे़ 357 प्रत्याशियों का 1.70 लाख मतदाता भाग्य का फैसला मतदाता कल करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव के लिए भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच कंपनी बीएसएफ, 110 सब-इंस्पेक्टर, 506 हेड कांस्टेबल, 700 कांस्टेबल को ड्यूटी पर तैनात किया है।
विज्ञापन


एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव, बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि ब्लाक मेें 25 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी मेें हैं। इनमें वाजिदपुर, बावली, महावतपुर, कोताना, हिलवाडी, गुराना, सिनौली, किशनपुर, औसिक्का, जौनमाना, लुहारी आदि सहित कई गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर वक्त कैमरों की नजर इन पर रहेगी। साथ ही अलग से इन सभी गांवों में फोर्स की व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने बताया कि मतदान केंद्र से 200 मीटर के अंदर किसी भी वाहन चालक को नहीं आने दिया जाएगा। यदि कोई जबरन घुसने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने बताया कि ब्लाक के तहत पड़ने वाले 44 गांवों पर 622 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। इनमें से पहले ही 395 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 70 रिक्त पद है। बचे 157 ग्राम पंचायत सदस्यों पर 357 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया
बड़ौत ब्लॉक में चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गड़बड़ी करने वाले को बुलेट से जवाब दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए सोमवार को डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी रवि शंकर छवि ने सुरक्षा बलों के साथ गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की।

साथ ही ये चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसका जवाब बुलेट से दिया जाएगा। किसी भी हाल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन सजग है। इसीलिए मतदाता को यदि किसी ने डराया, धमकाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने गुराना, हिलावाड़ी, मलकपुर, बावली, बड़का, रमाला, कंडेरा व अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया। गड़बड़ी करने वाले लोग जो पूर्व में प्रकाश में आए हैं, उनको लाल व पीले कार्ड जारी किए गए हैं और जिला बदर लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


उन्होंने जोन मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखें। मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के आवाभगत को कर्मचारी स्वीकार न करे। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed