{"_id":"67db179b1b6e4fee0d0de587","slug":"banned-animal-stolen-from-asara-and-slaughtered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128267-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: असारा से प्रतिबंधित पशु चोरी कर काट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: असारा से प्रतिबंधित पशु चोरी कर काट दिया
Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रमाला। असारा गांव में घर के बाहर बंधे प्रतिबंधित पशु को चोरी कर जंगल में कटान कर दिया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस और पशु के अवशेष बरामद किए।
असारा की सज्जो ने बताया कि पशु को घर के बाहर बांधकर मंगलवार रात में सोई थी। देर रात कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनाई दी तो उसने दरवाजा खोलकर बाहर देखा। आरोप लगाया कि गांव के ही बिजेंद्र, नदीम, वसीम, लल्ला, पप्पू और दो अज्ञात व्यक्ति उसके बैल को चोरी कर ले जाते हुए दिखे। हमला होने के डर की वजह से शोर मचाने के बजाय चुप बैठ गई।
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। रमाला-ककड़ीपुर मार्ग पर स्थित बाग में तीन आरोपियों के होने की जानकारी मिली तो पुलिस टीम वहां पहुंची। तीनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद मुठभेड़ में वसीम, बिजेंद्र और पप्पू निवासी असारा को गिरफ्तार कर लिया। वहां मिले अवशेष गड्ढा खोदकर दबवा दिए गए। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।