{"_id":"6112c8908ebc3e7d222bd5f9","slug":"banks-should-not-delay-in-giving-loans-to-government-schemes-rajkamal-yadav-baghpat-news-mrt5512157152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं के लोन देने में देरी ना करें बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं के लोन देने में देरी ना करें बैंक
विज्ञापन
- लंबित फाइलों पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने बैंक के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के लोन में आनाकानी ना करने और लोन स्वीकृत होने पर लोन देने में देरी न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को बैंकों के चक्कर न लगवाने और पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
डीएम ने लंबित फाइलों का निस्तारण करने और निर्देशों का पालन न करने पर कठोरतम और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैंक को कार्यशैली में सुधार लाते हुए लोन देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए फाइलों का निस्तारण न करने वाले बैंक प्रबंधकों को चिन्हित किया जाएगा।
उन्होंने पोर्टल पर लंबित एप्लीकेशन को शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 16, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 86, एक जिला एक उत्पाद के 51 मामले बैंकों में लंबित मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि सभी बैंक इसमें तेजी से सुधार करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह ,लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत , जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी मौजूद रहे।