{"_id":"604fa05a8ebc3e76a0312a43","slug":"bank-workers-on-strike-to-protest-privatization-baghpat-news-mrt5300146150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल से जिले में 60 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ, दो दिन में 120 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा।
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। निजीकरण के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बैंकों में लेनदेन के लिए आए खातेदारों को मायूस लौटना पड़ा। हड़ताल से जिले में 60 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। दो दिन में 120 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंकों का निजीकरण करने के विरोध में सोमवार से राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के बाहर बैंक अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर निजीकरण को तत्काल रोकने और एनपीएस को समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन में सत्यपाल सिंह, सचिन कुमार, हुश्नेंद्र कुमार, विपुल तिवारी, विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनीष, दिनेश, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।
एक दिन में 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित
हड़ताल के दौरान बैंकों में लेनदेन नहीं किया। इससे बैंकों में लेनदेन के लिए आए खातेदारों को विवश होकर वापस लौटना पड़ा। दिन भर बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बैंकों की हड़ताल होने के कारण जिले में 60 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। हालांकि हड़ताल के दौरान निजी बैंकों में पूर्व की भांति लेनदेन किया गया। एलडीएम प्रदीप थोराट ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में लगभग 60 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। जिले में दो दिन की हड़ताल से लगभग 120 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा। बैंकों में लेनदेन करने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को अग्रवाल मंडी टटीरी के बैंक बंद रहे, जिससे लोगोम को परेशानी हुई।