{"_id":"605250b68ebc3ee651745381","slug":"bank-opened-after-four-days-crowds-of-customers-gathered-baghpat-news-mrt53028694","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुले बैंक तो उमड़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुले बैंक तो उमड़ी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ के चलते ग्राहकों को करना पड़ा परेशानी का सामना
नहीं किया गया कोरोना गाइड लाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी।
बागपत। चार दिन बाद बुधवार को राष्ट्रीयकृत बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन भी खूब हुआ।
राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी निजीकरण के विरोध और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार व मंगलवार को हड़ताल पर थे। इसके चलते दोनों दिन बैंकों पर ताले लटके रहे। इससे पहले रविवार और माह के दूसरे शनिवार को अवकाश के कारण भी बैंक नहीं खुले थे। ऐसे में ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चार दिन बाद बुधवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में बैंकों में अपने काम कराने को लाइनों में लगना पड़ा। इस दौरान लगभग सभी जगह कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन होता दिखाई दिया।
हड़ताल के चलते हुआ 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
राष्ट्रीयकृत बैंकों की दो दिन की हड़ताल के चलते जिले में करीब 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ था। काफी लोगों को नगदी के संकट से जूझना पड़ा। बुधवार को ग्राहकों ने अपने लेनदेन संबंधी कार्य निपटाए।