{"_id":"64c803a64cd077cc6b0bd664","slug":"bank-official-caught-taking-bribe-baghpat-news-c-14-1-mrt1009-292658-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रिश्वत लेते पकड़े बैंक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रिश्वत लेते पकड़े बैंक अधिकारी
विज्ञापन
सीबीआई ने बैंक प्रबंधक, फील्ड आफीसर को रिश्वत लेते पकड़ा
बैंक और घर में घंटों छानबीन के बाद दोनों अफसरों को अपने साथ गाजियाबाद ले गए
-कृषि ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर लिए थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल ने खेकड़ा की पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ललित यादव और फील्ड आफीसर मुकेश मीणा को ऋण दिलाने के नाम पर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।
खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी शुभम धामा ने सीबीआई गाजियाबाद के भ्रष्टाचार निरोधक सेल में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि वह पाठशाला पुलिस चौकी के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कृषि भूमि पर पांच लाख रुपये ऋण लेना चाहता था, जिसके लिए बैंक प्रबंधक ललित यादव ने 25 हजार रुपये मांगे। सोमवार को टीम खेकड़ा पहुंची और शुभम को रुपये लेकर प्रबंधक के पास भेजा। जहां रुपये देते ही टीम ने प्रबंधक को 25 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। बैंक में रिकार्ड खंगाला और प्रबंधक को हसनपुर मसूरी गांव में उसके घर ले जाकर भी छानबीन की। वहां से टीम दोबारा बैंक में पहुंची और देर रात तक छानबीन के बाद टीम प्रबंधक ललित यादव और फील्ड आफीसर मुकेश मीणा को हथकड़ी लगाकर अपने साथ लेकर गाजियाबाद लौट गई।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक सेल की टीम ने बैंक के दोनों अफसरों को पैसे लेते हुए पकड़ा। इस बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया
बैंक शाखा के बाहर खड़े शाखा प्रबंधक के परिजनों ने टीम पर पूछताछ के दौरान प्रबंधक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने वहां हंगामा किया और कोतवाली पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कहा कि सीबीआई उन्हें मिलने भी नही दे रही है। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा तो पुलिस ने उनको किसी तरह शांत किया और उनको वहां से भेजा गया।
घर से बैग मिलने की बात कही जा रही
बताया जा रहा हैं कि सीबीआई को शाखा प्रबंधक के मकान से एक बैग मिला है। माना जा रहा हैं कि बैग में कुछ जरूरी कागजात व रुपये हो सकते है। इसके बारे में किसी को नहीं बताया जा रहा है।
करीब साढ़े नौ घंटे चली कार्रवाई
टीम करीब 9 घंटे 30 मिनट की कार्रवाई के बाद शाखा प्रबंधक और फील्ड मैनेजर दोनों को लेकर देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर गाजियाबाद चली गई। पहले टीम दोनों को बैंक से सरकारी गाड़ी में कोतवाली लेकर गई। कोतवाली से दोनों को टीम की गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद टीम दोनों को लेकर गाजियाबाद चली गई।