फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bank manager fined for ATM machine failure

Baghpat News: एटीएम मशीन खराब होने पर बैंक प्रबंधक पर जुर्माना लगाया

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bank manager fined for ATM machine failure
बागपत। पेट्रोल पंप के पास स्टेट बैंक की एटीएम मशीन खराब होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बैंक प्रबंधक पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। दो महीने में जुर्माना अदा नहीं करने पर छह प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि शहर की अर्जुनपुरम काॅलोनी में रहने वाले स्वर्ण सिंह ने एटीएम मशीन खराब होने के मामले में वाद दायर कराया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बराबर में स्थित स्टेट बैंक का एटीएम काफी समय से बंद है। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूसरे बैंक के एटीएम से नकदी निकासी करने पर उपभोक्ताओं से शुल्क काटा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक पर संतोषजनक जवाब नहीं देने का भी आरोप लगाया। जिसकी सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को फैसला सुना दिया गया। जिसमें बैंक प्रबंधक पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed