बैंक में घुसते ही किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोताना गांव का किसान सलेक चंद (65) पुत्र खजान सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही बैंक की लाइन में खड़ा हो गया था। दोपहर में बैंक के अंदर घुस पाया। इसी बीच वह गश खाकर गिर पड़ा। इससे लाइन में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। किसान को तत्काल बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।
सलेक चंद के पुत्र मोनू ने बताया कि सोसाइटी से उन्होंने कुछ लोन ले रखा था। कुछ लोन अदा भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सोसायटी के लोग दवाब बना रहे थे। फिलहाल उनकी आखिरी किस्त 35 हजार रुपये थी। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए वह कतार में खड़े थे।
उधर, बैंक शाखा पर वृद्ध की मौत की सूचना पहुंची तो ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक शाखा में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। बैंक के हेड कैशियर मदन पाल का कहना था कि शाखा प्रबंधक हरीश विभागीय कार्य के चलते मेरठ गए हुए हैं। किसान रुपये निकलवाने के लिए बैंक के अंदर बैठा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
कई बैंक शाखाओं में जमकर हंगामा
किसान की कोताना में मौत के अलावा बड़ौत, बिनौली, बरनावा, जौहड़ी सहित अन्य ग्रामीण अंचल की बैंक शाखाओं में भी रुपये निकलवाने के लिए मारामारी रही। इससे दिनभर हंगामे की स्थिति बनी रही।