फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Balance of all communities in the district executive of BJP

Baghpat News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सभी बिरादरियों का संतुलन

Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Balance of all communities in the district executive of BJP
-जाटों, ब्राह्मणों, गुर्जरों के साथ ही वैश्य बिरादरी का रखा गया विशेष ध्यान, पुराने कार्यकर्ताओं की दोबारा वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा ने काफी खींचतान के बाद बृहस्पतिवार रात को जिला कार्यकारिणी घोषित की तो उसमें सभी बिरादियों को जगह दी गई। यह जरूर है कि जाट बाहुल्य होने के कारण जाटों को ज्यादा जगह मिली तो ब्राह्मणों, गुर्जरों व वैश्य बिरादरी का विशेष ध्यान रखा गया। पुराने कार्यकर्ताओं की दोबारा वापसी की गई है।
पश्चिम क्षेत्र के अधिकतर जिलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित कर दी गई थी मगर बागपत की कार्यकारिणी को लेकर खींचतान हो गई थी और इसको रोक दिया गया था। बागपत में उपाध्यक्ष, महामंत्री के चार नामों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कराई और वह जांच पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार की रात में कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारिणी के प्रमुख 20 पदों में छह पर जाट को जिम्मेदारी दी गई है तो तीन ब्राह्मण के साथ ही एक त्यागी को कार्यकारिणी में जगह मिली। गुर्जर बिरादरी से तीन को पदाधिकारी बनाया गया और तीन वैश्य बिरादरी के लोग जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

- पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी हुई
जिला कार्यकारिणी में कई पुराने कार्यकर्ताओं की वापसी हुई है। इनमें पहले युवा मोर्चा के महामंत्री, जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष व महामंत्री रहे संजीव राठी को दोबारा से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्याम सुंदर, कौशल त्यागी समेत अन्य को भी पुराने कार्यकर्ता होने का फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनको मिली जिम्मेदारी
कौशल त्यागी, संजीव राठी, श्याम सुंदर, विनोद वाल्मीकि, शिवेंदुदत्त शर्मा, लता सिसौदिया, कुलदीप भारद्वाज, अनिल तोमर को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमित चौधरी, देवेंद्र प्रमुख, अजय शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। योगेश अहेड़ा, अंजू कश्यप, राजीव धामा, अंकित लपराना, सुंदर धामा, दीपक भारती, राजन जैन, कर्मवीर को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नितिन जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed