{"_id":"64ee41ff7394f617940d17a5","slug":"bail-rejected-for-accused-of-murder-and-robbery-of-factory-owner-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4649-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फैक्टरी मालिक की हत्या और डकैती के आरोपी की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फैक्टरी मालिक की हत्या और डकैती के आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा में गंडासा फैक्टरी मालिक की डकैती के बाद हत्या करने के एक आरोपी की जमानत याचिका पर न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद हत्यारोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि खेकड़ा निवासी संजीव वर्मा ने 17 जून को खेकड़ा कोतवाली में पिता रमेश वर्मा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जो गंडासा फैक्टरी के संचालक थे। संजीव वर्मा ने बताया कि 16 जून की रात उसके पिता गंडासा फैक्टरी में सोए हुए थे, तभी धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गंडासा फैक्टरी में ही काम करने वाले विकास निवासी पट्टी मुंडाला खेकड़ा और साजिद निवासी लोनी, हाल निवासी साकरौद को गिरफ्तार कर खुलासा किया। इस मामले में साजिद की जमानत याचिका अपर सत्र न्यायालय प्रथम में दायर की गई। जहां जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उसे न्यायाधीश मीनू शर्मा ने निरस्त कर दिया।
प्रधानाचार्य का हृदय गति रुकने से निधन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक का हृदय गति रुकने से निधन होने पर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। काॅलेज के स्टॉफ और छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में अभिमन्यु गुप्ता, गायत्री देवी, सरिता सैनी, प्रतिभा सिंह, मिथलेश मौजूद रहे। संवाद