फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bagpat's daughter becomes the ninth female fighter pilot of the country

बागपत की बिटिया बनीं देश की नौंवी महिला फाइटर पायलट

Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bagpat's daughter becomes the ninth female fighter pilot of the country
बागपत स्थित रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी फाइटर पायलेट आरती तोमर - फोटो : BAGHPAT
बागपत की बिटिया बनी देश की नौवीं महिला फाइटर पायलट
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव के किसान परिवार की बेटी आरती तोमर देश की नौवीं महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। हैदराबाद के डूंडीगल स्थित एयरफोर्स एकेडमी में संयुक्त स्नातक परेड के दौरान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने आरती को बैज पहनाकर सम्मानित किया। आरती बागपत जिले की पहली महिला फाइटर पायलट हैं।
आरती के दादा किसान और पिता सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। आरती का चयन डेढ़ वर्ष पहले एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ था। इसके बाद हैदराबाद के डूंडीगल स्थित एयरफोर्स एकेडमी में ट्रेनिंग चली। 21 दिसंबर को एकेडमी में पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें आरती तोमर फाइटर पायलट चयनित हो गईं। देश को कुल 127 फ्लाइट कैडेट मिले हैं, जिनमें आरती तोमर भी शामिल हैं। आरती की सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है। आरती का कहना है कि इंजीनियरिंग के दूसरे साल में उन्होंने एयरफोर्स में जाने का सपना देखा। लक्ष्य तय किया और इसके बाद कड़ी मेहनत की। पिता प्रमोद और माता सरोज ने उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

अवनी चतुर्वेदी मेरी प्रेरणा, बेटियों को उड़ने दें
आरती तोमर बताती हैं कि उन्हें पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी से प्रेरणा मिली। साल 2016 में उन्होंने अवनी के विषय में पढ़ा। इसके बाद तय किया कि उन्हें भी फाइटर पायलट ही बनना है। फाइटर पायलट बनकर वह बेहद खुश हैं। आरती कहती हैं कि बेटियों को घर से निकलने दें, उन्हें खुला आसमान और बेहतर माहौल दें। परिवार की बंदिशें कम हों, शिक्षा का सही माहौल मिले तो सब कुछ संभव है। ग्रामीण अंचल में आज भी परिवार के लोग संकोच की भावना रखते हैं। जब तक परिवार और माता-पिता नहीं बदलेंगे, तब तक बेटियों को कैसे कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed