फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's Baoli's family trapped in Punjab flood

Baghpat News: पंजाब में आई बाढ़ में फंसा बागपत के बावली का परिवार

Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's Baoli's family trapped in Punjab flood
सी-2 25 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन डेराबस्सी पंजाब में बाड़ के बाद डूबी कारे।
बड़ौत (बागपत)। पंजाब में भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। चिंता जनक बात यह है कि वहां पर बावली गांव का एक पूरा परिवार फंसा हुआ है। जिनके पास तक मदद तक नहीं पहुंच रही है। पीड़ितों ने मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बावली गांव के देवेंद्र राणा, उसकी पत्नी वंदना अपने बच्चों और मां-पिता के साथ सी-2 25 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन डेराबस्सी पंजाब में रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वहां की वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में पार्किग में खड़ी कारें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है, बिल्डिंग के अंदर दूसरी सीढि़यों तक पानी भरा हुआ है। जिस जगह वे परिवार के साथ रहे रहे है, वहां पर तकरीबन 600 से 700 लोग रहते है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए वहां पर एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है। देवेंद्र राणा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लोगों को उनके फ्लैट से निकालकर सोसायटी के गेट पर ही छोड़ रहे हैं, जबकि बाहर हालात ओर भी गंभीर है। उनके अनुसार पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बागपत के तकरीबन 60 से 70 लोग फंसे हुए है।
विज्ञापन

पंजाब में फंसे लोगों के संबंध में कमिश्नर और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, शासन स्तर से पंजाब में फंसे लोगों की मदद कराई जाएगी। - सुभाष सिंह उपजिलाधिकारी बड़ौत

सी-2 25 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन डेराबस्सी पंजाब में बाड़ के बाद डूबी कारे।

सी-2 25 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन डेराबस्सी पंजाब में बाड़ के बाद डूबी कारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed