फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's bad health services issue echoed in the assembly

Baghpat News: बागपत की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा

Tue, 08 Aug 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's bad health services issue echoed in the assembly
बागपत। छपरौली से रालोद विधायक प्रो. अजय कुमार ने सोमवार को विधानसभा में बागपत की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही किसानों के लिए फ्री बिजली की व्यवस्था और गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

विधायक प्रो. अजय कुमार ने विधानसभा में सवाल उठाया कि बागपत के छपरौली, टीकरी, बिनौली, बड़ौत स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के कितने पद खाली है। उन पदों को कब तक भरा जाएगा। क्योंकि विशेषज्ञों के नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है और उनको निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसपर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया कि छपरौली में पांच, टीकरी में पांच, बिनौली में दो और बड़ौत में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली है। इसके साथ ही कहा गया कि प्रदेश में चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और उसके आधार पर वहां भी चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल में एमआरआई की सुविधा शुरू करने की मांग उठाई गई तो उसपर कहा गया कि एमआरआई की सुविधा केवल मेडिकल कालेजों और बड़े अस्पतालों में होती है। इसलिए बागपत में एमआरआई की सुविधा नहीं मिल सकती है। विधायक ने किसानों को फ्री बिजली देने और गन्ना बकाया भुगतान कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed