फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Young man died for a guava, BA student was the last support of his widowed mother.

Baghpat: एक अमरूद के चक्कर में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, बेवा मां का लाड़ला था बीए का छात्र आदित्य

Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
सार

बिजवाड़ा गांव में आदित्य उर्फ अक्की एक अमरूद तोड़ने के लिए दीवार पर चढ़ा था। उछलकर अमरूद तोड़ते हुए नीचे जंप करी, तो उसका हाथ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। मौके पर ही आदित्य की मौत हो गई।

विज्ञापन
Baghpat: Young man died for a guava, BA student was the last support of his widowed mother.
आदित्य की फाइल फोटो और विलाप करती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनौली स्थित बिजवाड़ा गांव के जंगल में अमरूद तोड़ने के लिए दीवार पर चढ़े बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य उर्फ अक्की (20) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी अंकित झुलस गया, जिसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

 

बिजवाड़ा गांव निवासी आदित्य बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर अपने साथी अंकित के साथ जंगल में अमरूद तोड़ने के लिए गया था। गांव के बाहर सरकारी नलकूप के पास खड़े पेड़ से एक अमरूद तोड़ने के लिए दीवार पर चढ़कर दोनों खेत में कूदने लगे। दोनों के हाथ नीचे तक लटक रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आदित्य बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। अंकित ने किसी तरह गांव में जाकर आदित्य को करंट लगने के बारे में जानकारी दी। वहां आए ग्रामीण आदित्य को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। वहीं निजी अस्पताल के चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर चले गए। उधर, पुलिसकर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
 
विज्ञापन

विधवा सुमन का इकलौता बेटा था आदित्य
ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य इकलौता बेटा था। पिता महिपाल की करीब दस साल पहले कैंसर से ग्रस्त होने के कारण मौत हो गई थी। सुमन अपने बेटे आदित्य के साथ गांव में रह रही थी।
नीचे तक झूल रहे बिजली के तार, नहीं हो रही सुनवाई
बिजवाड़ा गांव के ग्रामीण बिजेंद्र, राकेश, सतेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि गांव के जंगल में ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते बिजली लाइन के तार नीचे तक झूल रहे हैं। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन ऊर्जा निगम के अफसरों ने ध्यान नहीं दिया और लाइन ठीक नहीं कराई गई। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं।
 

ये बोले बिजली विभाग के अधिकारी
बिजवाड़ा में छात्र की करंट लगने से मौत होने के मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। बिजली लाइनों को ठीक कराया जाएगा। 
-प्रदीप सोनकर, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।

ये भी देखें...
Baghpat: नशेड़ी पोते ने फावड़े से काट दिया दादी का गला, बोला- भूत आ गए थे मुझ पर, पापा को भी मारूंगा    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed