फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Villagers have ruckus against police in case of death of tempo mechanic, demand for action

टेंपो मिस्त्री की मौत का मामला: फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई, कार्रवाई की मांग

Sat, 09 Sep 2023 06:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Sep 2023 06:28 PM IST
सार

Baghpat News : टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब पुलिस ने आरोपी कार चालक को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Baghpat: Villagers have ruckus against police in case of death of tempo mechanic, demand for action
ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में टेंपो मिस्त्री की मौत के मामले में उस समय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जब पुलिस ने कार चालक को छोड़ दिया। उन्होंने बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में सीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए और वहां से लौट गए।

विज्ञापन


हंगामा करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला टेंपाे मिस्त्री देशवीर (41) साल पुत्र शीतल बिनौली बस स्टैंड पर खराब टेंपों को ठीक करने का काम करता था। शुक्रवार को भी वह एक खराब टेंपो को ठीक कर रहा था, तभी तेज गति से आई एक कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो देशवीर के ऊपर पलट गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक ने मौके से भागते समय जिवाना निवासी ई-रिक्शा चालक संदीप व मथुरा निवासी बाइक सवार हंसराज को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। बताया कि बाद में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया था, लेकिन शुक्रवार की देर रात्रि ही आरोपी को बिना कुछ कार्रवाई किए छोड़ दिया गया। जोकि गलत है। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उनकी बिनौली पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर भी जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। इस दौरान सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली भी मौके पर पहुुंच गए। जिसके बाद सीओ सविरत्न गौतम द्वारा फोन पर आश्वासन दिए जाने पर जाम खोल दिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो इस बार सीओ कार्यालय पर ही धरना शुरू कर देंगे। 

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर निश्चित ही कार चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed