फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two trains started between Delhi-Shamli, the journey of thousands of passengers will be pleasant

Baghpat: दिल्ली-शामली के बीच शुरू हुईं दो ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर होगा सुहाना, जान लें रूट और समय

Mon, 24 Nov 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 24 Nov 2025 09:32 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया। इनके शुरू होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। 

विज्ञापन
Baghpat: Two trains started between Delhi-Shamli, the journey of thousands of passengers will be pleasant
दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते रेल मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-शामली के बीच दो नई ट्रेनें सोमवार से शुरू हो गई हैं। बड़ौत रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना किया। इनके शुरू होने से दिल्ली आवागमन करने वाले दस हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

 

जिले से दस हजार से अधिक लोग रोजाना दिल्ली आवागमन करते हैं तो शामली से भी काफी यात्रियों का दिल्ली आना-जाना होता है। इनमें कुछ सरकारी व प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं तो कुछ व्यापारी और विद्यार्थी हैं। ट्रेन बढ़ाने की काफी समय से मांग उठ रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्री मनोज, सचिन, राहुल, विजय, देवेंद्र समेत अन्य का कहना है कि दो नई ट्रेन बढ़ने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे समय व पैसे की बचत होगी। काफी संख्या में व्यापारी दिल्ली से सामान लाकर दुकानों पर बेचते हैं। इससे ज्यादा समय व्यापार के लिए मिलेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
 
विज्ञापन

ट्रेनों के चलने की यह होगी समय सारिणी
- ट्रेन संख्या 64033 रोजाना शाम 4:25 बजे दिल्ली से चलकर 4:39 बजे शाहदरा, 4:52 बजे नौली, 5:12 बजे खेकड़ा, 5:29 बजे बागपत रोड, 5:47 बजे बड़ौत, 5:57 बजे कासिमुपर खेड़ी, 6:13 बजे कांधला व शाम सात बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64034 रोजाना सुबह सात बजे शामली स्टेशन से चलकर 7:12 बजे कांधला, 7:31 कासिमपुर खेड़ी, 7:49 बजे बड़ौत, 8:12 बजे बागपत रोड, 8:29 बजे खेकड़ा, 8:54 नोली रेलवे स्टेशन और सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64035 सुबह 10 बजे शाहदरा से चलकर 10:11 बजे नोली, 10:26 खेकड़ा, 10:32 बागपत रोड, 10:58 बजे बड़ौत, 11:09 बजे कासिमपुर खेड़ी, 11:29 कांधला रेलवे स्टेशन और 12 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 64036 दोपहर 1:10 बजे शामली स्टेशन से चलकर, 1:21 बजे कांधला, 1:36 बजे कासिमपुर खेड़ी, 11:45 बजे बड़ौत, 1:59 बजे बागपत रोड, 2:11 बजे खेकड़ा, 2:30 बजे नोली, रेलवे स्टेशन और अपराह्न 3:30 बजे शाहदरा पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed