Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two monkeys died by drowning in the tank, condition of 20 villagers including children deteriorated

Baghpat: सरकारी टंकी में डूबकर सड़ गए दो बंदरों के शव, बदबू और कीड़ों वाला पानी पीते रहे गांव के लोग, 20 बीमार

Fri, 23 May 2025 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 May 2025 08:40 PM IST
सार

सरोरा गांव में पानी की सप्लाई करने वाली टंकी में दो बंदर गिर गए और उनकी मौत हो गई। पानी में से बंदर के बाल, कीड़े निकलने लगे, तो ग्रामीणों को इस बात का पता चला। कई बच्चों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Baghpat: Two monkeys died by drowning in the tank, condition of 20 villagers including children deteriorated
सरोरा गांव की पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाहा स्थित सरोरा गांव में पेयजल टंकी में दो बंदर डूबकर मर गए। टंकी का पानी पीने से गांव के 20 बच्चों और ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। पानी से बदबू, बंदर के बाल और कीड़े निकलने पर जाकर देखा गया, तो ग्रामीणों को टंकी में बंदरों के मरे पड़े होने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदरों के शवों को निकालकर दबवाया। उधर, टंकी से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और उसकी सफाई कराई जा रही है। मगर सवाल ये भी उठता है कि टंकी का ढक्कर खुला हुआ क्यों था। 
विज्ञापन
Trending Videos

Baghpat: Two monkeys died by drowning in the tank, condition of 20 villagers including children deteriorated
टंकी के आसपास घूमते बंदर। - फोटो : अमर उजाला
हिंडन नदी किनारे बसे तमेलागढ़ी ग्राम पंचायत के मजरे सरोरा में वर्ष 2018 में एनजीटी के आदेश पर हैंडपंप उखाड़ दिए गए थे। इसके बाद वहां पर पानी की सुविधा के लिए पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया। ग्रामीण धीर सिंह, मुकेश, विनीत आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से घरों में टंकी से जाने वाले पानी को पीने के बाद ग्रामीणों की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Two monkeys died by drowning in the tank, condition of 20 villagers including children deteriorated
टोंटी से गंदा पानी निकलने की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन तीन दिन पहले टंकी से बंदर के बाल, कीड़े और ज्यादा बदबू आने लगी। इस पर उन्होंने पेयजल टंकी पर चढ़कर देखा तो उसमें दो बंदर मृत पड़े मिले, जिनके शव भी कई दिन पुराने होने के कारण सड़ चुके थे। उन्होंने गांव में टंकी के पानी की सप्लाई बंद कराई और बंदरों के शवों को बाहर निकलवाकर गड्ढे की खोदाई कराकर दबवाया।

यह भी देखें...
Bijnor: दो दोस्तों ने गंगा में लगाई मौत की छलांग, फिर नहीं आ पाए ऊपर, कई घंटों बाद गोताखोरों ने ही निकाले शव    
 
विज्ञापन

इनकी बिगड़ी हालत
प्रेरणा, देव, शिवा, मंजू, अक्षरा, श्रवण, विराट, पायल, चंद्रपाल, सोनू, मुकेश, अंकुश, रोहण, अजय समेत 20 से अधिक की हालत बिगड़ चुकी है। उल्टी, सिर में दर्द समेत अन्य समस्याएं होनी लगीं। उनका निजी चिकित्सकों से उपचार कराया गया। बताया कि तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
 

बंदर निकालने वाले युवकों की भी हालत बिगड़ी
सरोरा गांव निवासी विनीत, पारुल, धीर सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बंदरों के शवों को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद उनकी भी हालत बिगड़ गई और गांव के चिकित्सक से उपचार कराया।
 

लापरवाही न बरतें ग्रामीण, उपचार कराएं
ग्रामीणों को आंतों में संक्रमण, लीवर में बीमारी हो सकती है। पानी पीने वाले ग्रामीण लापरवाही न बरतें। अस्पताल में जाकर जांच कराकर सही उपचार कराएं।
- डा. श्रवण गोस्वामी, सीएचसी बागपत

 

ये बोलीं ग्राम प्रधान
गांव में पेयजल टंकी के संचालन के लिए कोई केयरटेकर नहीं रखा गया। क्योंकि केयर टेकर के मानदेय की व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण जलशुल्क जमा नहीं करते। एक व्यक्ति को पानी चलाने के लिए चाबी दे रखी है। टंकी पर दिनभर बंदर डेरा डाले रहते है, उन्हें कई बार भगाया भी जाता है। टंकी की सफाई कराने के बाद पानी की आपूर्ति की जाएगी। 
- नीरज देवी, ग्राम प्रधान, तमेलागढ़ी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed