फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Two friends jumped to their death in the Ganga, but could not come up again

Bijnor: दो दोस्तों ने गंगा में लगाई मौत की छलांग, फिर नहीं आ पाए ऊपर, कई घंटों बाद गोताखोरों ने ही निकाले शव

Fri, 23 May 2025 08:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 May 2025 08:02 PM IST
सार

मंडावर के मोहल्ला कस्साबान निवासी पांच दोस्त गर्मी से कुछ निजात पाने के लिए गंगा में स्नान करने मीरापुर खादर पहुंचे थे। यहां उनके साथ हादसा हो गया। तीनों दोस्त बचाओ-बचाओ चिल्लाते रह गए, मगर वहां कोई मदद के लिए था ही नहीं।

विज्ञापन
Bijnor: Two friends jumped to their death in the Ganga, but could not come up again
किनारे पर खड़े शवों के निकलने का इंतजार करते ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई, तीन दोस्त बचाओ-बचाओ चिल्लाते रह गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से निकलवाया। दोनों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एक मृतक तो पांच बहनों का इकलौता भाई था। 
विज्ञापन
Trending Videos

Bijnor: Two friends jumped to their death in the Ganga, but could not come up again
युवकों के गंगा से निकाले जाने का इंतजार करते लोग। - फोटो : संवाद
शुक्रवार को मंडावर के मोहल्ला कस्साबान निवासी समीर पुत्र हकीम उर्फ कल्लू, तनवीर पुत्र तहजीम, अमन, अनस, और तैय्यब गंगा नदी में स्नान करने के लिए मीरापुर खादर पहुंचे। मीरापुर खादर में गंगा किनारे एक नाव खड़ी हुई थी। पांचों दोस्त नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समीर और तनवीर ने नाव पर खड़े होकर जैसे ही छलांग लगाई, दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और बाहर नहीं निकल सके। बाहर खड़े इनके तीनों दोस्तों से शोर मचाया मगर मौके पर कोई मौजूद नहीं था। आखिरकार दोनों गंगा में डूब गए। 
 
विज्ञापन

सूचना पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सीओ संग्राम सिंह और मंडावर पुलिस भी पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मगर चिकित्सकों ने तनवीर (16) और समीर (16) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारों में गम का माहौल छा गया। गंगा में डूबकर मरने वाला समीर पांच बहनों का इकलौता भाई था। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: 'हेलो मैं अमाया चौधरी, आप मुझे अच्छे लगते हैं'... और हनीट्रैप में फंसाकर शर्मा जी से ठग लिए 12.28 लाख    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed