{"_id":"67990cd439c2e5be0d03c4f8","slug":"baghpat-two-miscreants-ran-to-court-after-throwing-chaat-masala-in-the-eyes-of-policemen-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला झोंककर भागे पेशी पर आए दो बदमाश, डबल मर्डर के हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला झोंककर भागे पेशी पर आए दो बदमाश, डबल मर्डर के हैं आरोपी
Tue, 28 Jan 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:29 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। इसी मामले में पुलिस दो आरोपियों को जेल से कोर्ट लेकर आई थी। एक फरार आरोपी को बाद में पकड़ लिया गया, जबकि दूसरे का पता नहीं चला।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े बदमाश को उतारकर लाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जेल से कचहरी में पेशी पर लाए गए दोहरे हत्याकांड में शामिल दो बदमाश पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला झोंककर भाग निकले। एक बदमाश हरेंद्र निवासी खैला कचहरी की दीवार फांदकर कलक्ट्रेट की पेयजल टंकी पर चढ़ गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारकर पकड़ा गया। उसका साथी गौतम निवासी खैला पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
फरार बदमाशों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2024 में मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की मंसूरपुर-खैला के जंगल में गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। मृतक कुलदीप के भाई एडवोकेट संदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश हर्ष, गौतम के अलावा हत्यारोपी हरेंद्र, प्रदीप उर्फ सोनू, सुमित उर्फ डब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि इनका साथी दीपक फुर्तीला का हरियाणा में एनकाउंटर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी हरेंद्र और गौतम को मंगलवार को कचहरी में पेशी पर लाया गया। इन्हें सिपाही रविंद्र और हरिओम पेशी पर लेकर गए थे। बताया कि न्यायालय में पेशी से लौटते समय आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में चाट मसाला झोंक दिया और दौड़ा लगा दी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो दोनों दीवार फांदकर भाग निकले। इसके बाद आरोपी हरेंद्र कलक्ट्रेट की पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ मिला, जबकि गौतम नजर नहीं आया। पुलिसकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी हरेंद्र को टंकी से नीचे उतारकर गिरफ्तार किया।
उधर, लापरवाही बरतने वाले सिपाही हरिओम और रविंद्र को एसपी ने निलंबित कर दिया। इस मामले में अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि भागने वाले गौतम की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया।
उधर, लापरवाही बरतने वाले सिपाही हरिओम और रविंद्र को एसपी ने निलंबित कर दिया। इस मामले में अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि भागने वाले गौतम की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। दोनों सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया।