फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two brothers who went to bathe in Yamuna drowned, one rescued safely, search for other

Baghpat: यमुना में नहाने गए दो भाई डूबे, एक को सुरक्षित बचाया, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 18 Jun 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

बागपत में रविवार सुबह यमुना में नहाने गए दो भाई डूब गए, एक को बचा लिया लेकिन दूसरे का कोई सुराग नहीं लगा। उसकी तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। वहीं परिजन व ग्रामीण मौके पर ही मौजूद हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Two brothers who went to bathe in Yamuna drowned, one rescued safely, search for other
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के निवाड़ा यमुना पुल के पास गर्मी के कारण यमुना नदी में नहाने गए दो भाई नहाते समय डूब गए। जिनकी आवाज। सुनकर ग्रामीणों ने एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरा लापता हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों के साथ किशोर को तलाशने में जुट गई। 

विज्ञापन


गौरीपुर जवाहरनगर गांव का रहने वाला इन्तु (14) पुत्र अमजद रविवार की सुबह अपने छोटे भाई निसार के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। बताया कि निवाड़ा यमुना पुल के पास यमुना नदी में नहाते समय दोनों भाई डूबने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: दो दिन और दिखेगा बिपरजॉय तूफान का असर, बिजनौर में झमाझम बारिश, सुहावना हुआ मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दोनों के शोर मचाने पर आसपास खेतो में काम करने वाले लोग वहां पहुंचे और किसी तरह निसार को बचाकर बाहर निकाल लिया। जबकि इन्तु को नही निकाल पाए, जो यमुना में लापता हो गया।

उधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को लेकर यमुना में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। उधर काफी संख्या में ग्रामीण भी यमुना किनारे पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed