{"_id":"6a5f8fd2efee0e97c10cee72","slug":"baghpat-truck-rams-into-bus-on-delhi-dehradun-expressway-15-passengers-including-the-driver-injured-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस में मारी टक्कर, चालक समेत 15 यात्री घायल, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने बस में मारी टक्कर, चालक समेत 15 यात्री घायल, लगा जाम
Tue, 21 Jul 2026 08:57 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:57 PM IST
सार
एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से देहरादून जाने वाली निजी बस में डूंडाहेड़ा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आकर घायलों को बस में से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डूंडाहेड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब दो बजे ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस चालक सुरेंद्र कुमार समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। घायलों का सीएचसी, जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बस को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ललितपुर झांसी के रहने वाले सुरेंद्र कुमार दिल्ली से देहरादून जाने वाली निजी बस चलाते हैं, जो मंगलवार रात देहरादून से बस में 30 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो बजे उनकी बस डूंडाहेड़ा गांव के पास पहुंची तो ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे में बस चालक सुरेंद्र कुमार, मंडावली के रहने वाली लीला देवी, कमला देवी, सुमित, राजकुमार, रोहताश, लोनी निवासी जाकिर, उत्तम नगर निवासी मयंक, महेश और राजीव समेत 15 घायल हो गए।
हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने छह घायलों को बस से निकालकर सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल अपने परिजनों के साथ दूसरे वाहन से दिल्ली के निजी अस्पताल में चले गए।
पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगवाकर बस को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ी करा दिया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि हादसे के बाद बस को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया। घायलों का उपचार कराया गया, जिनकी हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद भवन परिसर में शुरू किया धरना, बोले- हद से बढ़ गया जुल्म, होगा बदलाव
ये भी देखें...
UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद भवन परिसर में शुरू किया धरना, बोले- हद से बढ़ गया जुल्म, होगा बदलाव