{"_id":"683f3ac447652e3cad06aec7","slug":"baghpat-truck-overloaded-with-bricks-hits-bike-then-crushes-couple-nine-children-keep-crying-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईंटों से ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, फिर दंपती को कुचला, बिलखते रहे नौ बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईंटों से ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, फिर दंपती को कुचला, बिलखते रहे नौ बच्चे
Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
सार
सलावतपुर खेड़ी निवासी आस मोहम्मद अपनी पत्नी संजीदा को दवा दिलाकर लौट रहे थे। चमरावल मार्ग पर अहैड़ा गांव के निकट दर्दनाक हादसा हो गया। दंपती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
संजीदा की फाइल फोटो और विलाप करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमरावल मार्ग पर ईंट ढोने वाले ट्रक ने आस मोहम्मद (48) और उसकी पत्नी संजीदा (45) को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी सुल्तान ने बताया कि उसकी मां संजीदा के पैरों में काफी समय से दर्द हो रहा था, जिसका उपचार बागपत के चिकित्सक से कराया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसके पिता आस मोहम्मद और मां संजीदा दवाई लेने के लिए बागपत आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेकर वापस लौटते समय चमरावल मार्ग पर अहैड़ा गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आए ईंट ढोने वाले ट्रक ने आस मोहम्मद की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रक ने आस मोहम्मद और मां संजीदा को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर भागने लगा, तो राहगीरों ने पीछा कर ट्रक रुकवा लिया।
इसके बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे राहगीरों ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि दंपती को कुचलने वाले ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नौ बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
सलावतपुर खेड़ी गांव के आस मोहम्मद के परिवार में नौ बेटे-बेटी हैं। माता-पिता की मौत होने से नौ बच्चों के सिर से माता-पिता का सांया उठ गया।
सलावतपुर खेड़ी गांव के आस मोहम्मद के परिवार में नौ बेटे-बेटी हैं। माता-पिता की मौत होने से नौ बच्चों के सिर से माता-पिता का सांया उठ गया।