बागपत में मुठभेड़: लूट की वारदात करने वाले तीन लुटेरे दबोचे, पुलिस की गोली लगने से दो हुए घायल
Baghpat News : फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 2.30 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है।
विस्तार
यूपी के बागपत में जनपद में सोमवार को पुलिस और बमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 2.30 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भाग गया।
मेरठ के किठौर के रहने वाले भारत फाइनेंस कंपनी के फाइनेंसर दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दो दिन पहले अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। तभी दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे रुपयों से भरा बैग समेत अन्य सामान लूट लिया और हथियार लहराते हुए भाग गए थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। बताया कि सोमवार दोपहर रेलवे फाटक के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें गाजियाबाद जिले के खिंदौड़ा गांव का रहने वाला शाहनवाज और दिल्ली निवासी आरिफ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Deoband: योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा हलाल ट्रस्ट, सीईओ नियाज अहमद ने पाबंदी को बताया गलत
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात