फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: There was an explosion in Chhaprauli at midnight, people saw that the fire was blazing

Baghpat: छपरौली में आधी रात को हुआ धमाका, नींद से जागे लोग, बाहर निकलकर देखा तो धधक रही थी आग

Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
सार

मोहल्ला कुरैशियान में गत्ते के एक गोदाम में आग लग गई। धमाके के साथ शटर भी उखड़ गया। गोदाम मालिक ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है, क्योंकि गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। 

विज्ञापन
Baghpat: There was an explosion in Chhaprauli at midnight, people saw that the fire was blazing
गत्त गोदाम में धधकती आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में रविवार देर रात गत्ते के गोदाम में आग लग गई। धमाके के साथ गोदाम का शटर उखड़ गया। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान निवासी वसीम ने नगर पंचायत की दुकानों में गत्ते का गोदाम बना रखा है। रविवार को वसीम गोदाम बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12 बजे गोदाम में आग लग गई। धमाके से दुकान का शटर उखड़ने पर पड़ोसी बाहर निकले तो उन्हें दुकान में आग लगी मिली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई और गोदाम मालिक वसीम भी वहां पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वहां पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन

गोदाम मालिक वसीम ने बताया कि दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई। आग लगने से 50 हजार रुपये से अधिक का गत्ता जलकर राख हो गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed