फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat : The officers and employees have protest against privatization of government

UP: निजीकरण के विरोध में अफसरों व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, कार्यालय बंद, रहा पूर्ण कार्य बहिष्कार

Tue, 29 Nov 2022 12:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Nov 2022 12:11 PM IST
सार

निजीकरण की नीतियों के खिलाफ अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ण कार्य बहिष्कार रखा और ये बड़ी मांगें रखीं।

विज्ञापन
Baghpat : The officers and employees have protest against privatization of government
प्रदर्शन करते कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पूर्ण कार्य बहिष्कार रखा और कार्यालय बंद कर दिए।

विज्ञापन


उधर, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली घरों पर विद्युत कार्य को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा। वहीं सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए एसई कार्यालय बागपत पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारी व अधिकारी, जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में 220 केवीए बिजलीघर पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने और ग्रेटर नोएडा का निजीकरण, आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, केरल के केएसईबी लिमिटेड की तर्ज पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन करने और संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग के साथ ही वेतन संबंधी विसंगतियों का निस्तारण कर संवर्गों को तीन पदोन्नति पद के समयबद्ध वेतनमान दिए जाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

इस मौके पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, एक्सईएन प्रथम दुर्गेश जयसवाल, एक्सईएन दितीय राजेश कुमार, सुनील तोमर, एसडीओ अमित कुमार, एसडीओ अमित सैनी, कपिल, जेई विकास कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, राकेश ढाका, पुष्पेंद्र भारदाज, प्रदीप गुप्ता, आरिफ चौहान, नरेंद्र, राजेश कुमार, गणेश, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed