फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The groom's affair was revealed a day before the wedding, the pregnant girlfriend created a ruckus

Baghpat: 'तीन माह की गर्भवती हूं, तुम सिर्फ मेरे हो'... शादी से एक दिन पहले प्रेमिका ने खोली दूल्हे की पोल

Mon, 05 May 2025 06:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 May 2025 06:47 PM IST
सार

बिनौली से परिवार के लोग सगाई करने दिल्ली गए तो वहां आकर दूल्हे की प्रेमिका ने हंगामा कर दिया। उसने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। दूल्हा पक्ष के लोग भाग गए और शादी भी टूट गई। आरोप है कि इससे आहत होकर दुल्हन ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Baghpat: The groom's affair was revealed a day before the wedding, the pregnant girlfriend created a ruckus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी से एक दिन पहले दुल्हन के परिवार वाले सगाई करने दिल्ली के प्रताप विहार गए तो वहां दूल्हे के प्रेम संबंधों की पोल खुल गई। सगाई के दौरान ही दुल्हन के परिजनों के पास दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। उसने खुद को तीन माह की गर्भवती बताया तो दुल्हन के परिवार वाले रिश्ता तोड़कर वापस लौट आए। उधर पूरे मामले का पता चलने पर दुल्हन ने आत्महत्या का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

 

बिनौली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी दिल्ली के प्रताप विहार निवासी युवक के साथ तय की थी। जिसकी बरात मंगलवार को आनी थी। बरात आने से एक दिन पहले किसान अपनी बेटी की सगाई करने के लिए रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के प्रताप विहार पहुंच गए। मेहमानों की आवभगत के बाद सगाई की रस्म शुरू हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती वहां पहुंच गई। युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया। युवती ने यह भी बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। इसका पता चलते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों से इस बारे में बातचीत की, लेकिन वह वहां से खिसक गए। 

यह भी पढ़ें...
पुलिस की पिटाई से मौत: इंजीनियर की पढ़ाई के लिए दो दिन बाद ही विजय को जाना था रूस, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीटा    
 
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और अपना सामान लेकर वापस लौट आए। घर आए किसान ने पूरे मामले की जानकारी दी तो दुल्हन को सदमा लग गया। उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। किसान ने बिनौली थाने में तहरीर देकर दूल्हे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
 

दुल्हन पक्ष के खर्च हो गए छह लाख रुपये
किसान काफी समय से अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। बेटी को शादी में देने के लिए काफी सामान की खरीदारी करने के साथ ही खानपान की व्यवस्था में उसके छह लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए। किसान ने दूल्हे पक्ष से खर्च की भरपाई भी कराने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed